नई दिल्ली। दिल्ली-अम्बाला सेक्शन के बादली-होलम्बी कलां तथा सोनीपत-सांदल कलां स्टेशनों के बीच पुल पर आर.सी.सी. बॉक्स लगाने के कार्य हेतु 10 अप्रैल को चार-चार घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाएंगे। परिणामस्वरूप कई रेलगाडियॉं अस्थाई रूप से प्रभावित रहेंगी। इनमें निरिस्त की गई गाड़ियों में 04449 नई दिल्ली—कुरूक्षेत्र स्पेशल तथा 04452 कुरूक्षेत्र-दिल्ली जं0 स्पेशल रेलगाडियॉं रदद् रहेंगी। 12460/12459 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होंगी। 14508 फाजिल्का-दिल्ली जं0 एक्सप्रेस अपनी यात्रा अम्बाला पर समाप्त करेगी। परिणामस्वरूप दिनॉंक 10.04.2022 को चलने वाली 14507 दिल्ली जं0-फाजिल्का एक्सप्रेस अपनी यात्रा अम्बाला से प्रारम्भ करेगी। रेलगाड़ी संख्या 14507/14508 दिल्ली जं0 तथा अम्बाला के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। कई गाड़ियों में मार्ग परिवर्तन किया गया है। इनमें 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को बारास्ता अम्बाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा होकर चलाया जाएगा, 12925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस तथा 12715 नांदेड-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस को बारास्ता नई दिल्ली-दिल्ली जं0-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अम्बाला होकर चलाया जाएगा, 22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस को बारास्ता नई दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-जाखल-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। इसके साथ ही कुछ रेलगाड़ियों का समय पुर्ननिर्धारित किया गया है। इसमें 12046 चंडीगढ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी, 12926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस अपने निर्धरित समय से 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी, 12057 नई दिल्ली-ऊँना जन शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धरित समय से 70 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही कई गाड़ियां मार्ग में रूककर चलेंगी। इसमें 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस को मार्ग में 65 मिनट रोक कर चलाया जाएगा। 22430 पठानकोट-दिल्ली जं0 एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट रोक कर चलाया जाएगा और 12752 जम्मूतवी-नांदेड एक्सप्रेस को मार्ग में 25 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।