पटवारी/ लेखपाल भर्ती पेपर लीक मामले मे 2 गिरफ्तार – News Debate

पटवारी/ लेखपाल भर्ती पेपर लीक मामले मे 2 गिरफ्तार

देहरादून। एसआईटी ने लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में 02 और गिरफ्तारी की है। अब तक मामले मे 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज गिरफ्तार होने वाले आरोपियों को रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी का  जिम्मा मिला था।

आज एसआईटी ने पूर्व मे गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर देवी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम टिपारा थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष । (मुख्य आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई) तथा धर्मेंद्र कुमार पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम लालवाला मजवता थाना बुग्गावाला हरिद्वार उम्र 27 वर्ष  (मुख्य आरोपी राजपाल का स्टूडेंट) है।

आरोपी देवी सिंह प्रकरण के मुख्य आरोपी संजीव दुबे का “मौसेरा भाई है एव्ं आरोपी धर्मेंद्र मुख्य अभियुक्त राजपाल का छात्र रहा है जिसके द्वारा मोटी रकम के लालच में बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25=25 हजार रुपए एडवांस लिए गए थे, जो इनके द्वारा खर्च कर दिये गए।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू
9. दीपक एवं
10. सौरभ
11. अंकुश
12. अभयराम
13. सुरेश उर्फ मनत्तू
14. देवी सिंह (नई गिरफ्तारी )
15. धर्मेंद्र कुमार (नई गिरफ्तारी )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *