नाबालिग के अपहरण मे वांछित 50 हजार का इनामी पंजाब से गिरफ्तार

देहरादून। पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर 5 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी संपति कुर्क होने के बाद भी फरार था।

27 सितंबर 2017 को मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री की बहला फुसलाकर भगा ले जाने संबंधी नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी द्वारा लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई।

न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। आरोपी द्वारा कोर्ट में उपस्थिति दर्ज न कराने पर माननीय न्यायालय द्वारा को भगोड़ा घोषित कर स्टैंडिंग गैर जमानती वारंट जारी किया गया।जिसके पश्चात 02 अक्टूबर 2021 को आरोपी की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी वह लगातार फरार चल रहा था।

जिस पर महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2022 को आरोपी पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया।आरोपी अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाबको 05 साल बाद दबोचने में सफलता हासिल हुई।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *