‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद ट्रांसक्वीन नव्या सिंह ने राजपाल यादव के किरदार पर उठाए सवाल

ट्रांसविमेन क्वीन नव्या सिंह अक्सर अपनी बात एक दम बेबाकी से रखती हैं। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, अभिनेता विजय राज और अब राजपाल यादव  को उन्होंने सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया हैं। संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट स्टारर बहुचर्चित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक्टर विजय राज के किन्नर भेष पर नव्या ने काफी सवाल खड़े किए और अब हाल ही में फिल्म अर्ध के फर्स्ट लुक में राजपाल यादव के ट्रांसविमेंस वाले किरदार पर नव्या ने सवाल उठाए हैं।

कहते हैं समाज में अपने हक को लेकर लड़ाई लड़नी हैं तो वो बहुत मुश्किल होती हैं और अपने वजूद को लेकर आवाज उठानी हैं तब सिर्फ चार दीवारों के अलावा सुनने वाला कोई नहीं होता । कुछ ऐसा ही हाल हैं ट्रास्जेंडर कम्युनिटी का जिनकी फरियाद पर फरमान करनेवाला कोई नही हैं । जी हा इंडस्ट्री में अपना नाम और पहचान  और  समाज में सम्मान के लिए ट्रांसविमेन क्वीन नव्या सिंह ने अपनी आवाज बुलंद कर ली हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *