क्रिकेटर ऋषभ पन्त कार एसिडेंट मे घायल, मैक्स मे भर्ती

देहरादून। भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट मे गंभीर रूप से घायल हो गए। पंत को देहरादून के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसा सुबह 5 बजे हुआ जब वह दिल्ली से रुड़की रहे थे और गुरुकुल नारसन क्षेत्र में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गयी।

हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग लग गई। पंत शीशा तोड़कर बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से 108 से पंत को रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून मैक्स अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना की वजह घना कोहरा भी बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *