अब कांग्रेस दिखाये नैतिक साहस,कुंजवाल और आर्य पर करे कार्यवाही:भट्ट

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा ने नैतिक साहस दिखाते हुए विस मे भर्ती प्रकरण की जाँच कर नियुक्तियाँ रद्द की और अब कांग्रेस की बारी है की वह मिशाल कायम करे।
प्रदेश मुख्यालय मे पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि नैतिकता की शुरुआत स्वयं से होती है, लिहाजा कॉंग्रेस को सबसे पहले अपनी पार्टी से रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्षों पर अवैध नियुक्तियों को लेकर कार्यवाही करनी चाहिए। अब चाहे वह गोविंद सिंह कुंजवाल हों या सदन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जिन्हे कैबिनेट मंत्री के अधिकार भी प्राप्त है। उन्होने कहा सवाल रहा भाजपा का तो हमने बिना अपने पराए का भेद कर 2016 के बाद की सभी तदर्थ नियुक्तियाँ रद्द किया है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगाई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *