सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री – News Debate

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री

शिमला, दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक मे सीएम पद को लेकर निर्णय ले लिया है। हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र से 58 वर्षीय विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री होंगे। वहीं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष व हरोली से पांचवीं बार विधायक बने मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। संतुलन बनाने के लिए हिमाचल में कांग्रेस ने पहली बार उप मुख्यमंत्री का प्रयोग किया है। देर शाम हिमाचल विधानसभा में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम पर मुहर लगी। हालांकि सीएम पद को लेकर रसाकस्सी भी दिन भर रही। विधानसभा में बैठक के बीच हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह के समर्थक उनके समर्थन मे नारेबाजी करते रहे। देर रात तक विधानसभा के बाहर उनके समर्थक धरने पर डटे रहे।

पिता चलाते थे सचिवालय मे गाड़ी, बेटा चलाएगा सरकार
सुक्खू के पिता रसील सिंह सचिवालय मे ड्राइवर हुआ करते थे उसी प्रदेश सचिवालय में बैठकर उनका बेटा सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की सत्ता को चलाएगे। उस दौरान हिमाचल पंजाब का हिस्सा हुआ करता था। सचिवालय में बतौर चालक उनका व्यवहार बेहतर होने के कारण बाद में उन्हें एक अफसर हिमाचल पथ परिवहन निगम में ले आए। यहीं से रसील सिंह सेवानृवित्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *