अस्पताल मे फल वितरण कर कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्म दिन

देहरादून । कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्म दिन के अवसर पर पछुआदून के कॉग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में सहसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाते हुए केक काटा गया तथा मरीजों को फल वितरण किया।।

इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने पार्टी को लंबे समय तक नेतृत्व दिया है ।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मुख त्याग व बलिदान का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि कॉग्रेस कार्यकताओं को सोनिया जी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाकर कॉग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना है। सोनिया के नेतृत्व में कॉग्रेस पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ हैं तथा आने वाले समय में भी उनके कुशल मार्ग दर्शन में मजबूती के साथ एकबार फिर से केंद्र एवं राज्य की सत्ता में वापसी करनी है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, ग्राम प्रधान शेरपुर मेहताब अली, कालू राम मेहता,अमित पवार ,अशोक नेगी,नीतू, मोइन खान,सुरेंद्र सिंह, मो0निजाम,अशोक चौधरी, शहनवाज,मो0बुरहान,राजेश पीटर, मुकर्रम अली,नीतीश मोर्या,नीलम थापा, तनवीर शेख़, वैभव शर्मा, रमेश कुमार आदि अनेक कॉग्रेसजन शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *