नहर मे कूदी युवती, उपचार के दौरान मौत

देहरादून। मानसिक रूप से परेशान चल रही एक युवती ने डाकपत्थर नहर मे छलांग लगा ली। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

विकास नगर पुलिस के अनुसार सूचना प्राप्त हुई कि संगीता (काल्पनिक नाम) उम्र 22 वर्ष निवासी – नगऊं थाना चकराता देहरादून ने आज  11 :40 बजे लगभग नहर में छलांग मार दी। उसे स्थानीय लोगों और पुलिस कि मदद से बाहर निकाला गया जिसको उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहां चिकत्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया।।

पूछताछ मे पता चला कि  संगीता (काल्पनिक नाम) आज अपनी बहन पूजा (काल्पनिक नाम) के साथ डाकपत्थर आई थी जहां पर उसने अपनी बहन को धक्का देकर स्वयं शक्ति नहर में कूद मार दी। परिजनों के अनुसार संगीता काफ़ी समय से मानसिक रूप से परेशान थी,जिसका उपचार चल रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *