स्कूली बस पलटी, छात्रा और शिक्षिका की मौत, 25 से अधिक घायल

देहरादून। चिल्ड्रंस डे पर पर ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा में स्कूली बस हादसे की शिकार हो गयी जिसमे एक छात्रा और शिक्षिका की मौत हो गयी। वेद राम स्कूल के छात्र चिल्ड्रंस डे पर नानकमत्ता घूमकर लौट रहे थे। हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री  ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने मृतक के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कें भी निर्देश दिये हैं।

प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के वक़्त बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। 6 टीचरों का स्टाफ भी साथ चल रहा था। हादसे की स्पष्ट वजह अभी सामने नही आयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *