देहरादून/विकास नगर। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार लाख रुपए से अधिक मूल्य कुल 13.43 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।
बीते शनिवार को चैकिंग के दौरान निकट काली मंदिर केदारवाला से एक आरोपी आदर्श पुत्र स्व जयपाल को लगभग ढाई लाख रुपए मूल्य की 7.85 ग्राम अवैध स्मैक व 9870 रूपए के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सहसपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपी आदर्श पुत्र स्व जयपाल निवासी केदारावाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष है। वहीं कोतवाली विकास नगर मे गठित टीम द्वारा चेकिंग के दौरान देहरादून पोंटा राजमार्ग से कुंजा जाने वाले प्रा. विद्यालय के पास से एक आरोपी इश्तकार पुत्र स्व. अल्ताफ को 5.58 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक प्रकरणों में जेल जाना प्रकाश में आया है। आरोपी इश्तकार पुत्र स्व अल्ताफ निवासी कुंजा ग्रान्ट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष है।