किशोर- किशोरी के फंदे से लटके मिले शव, जांच मे जुटी पुलिस, क्षेत्र मे सनसनी - News Debate

किशोर- किशोरी के फंदे से लटके मिले शव, जांच मे जुटी पुलिस, क्षेत्र मे सनसनी

चमोली। जिले के विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में एक किशोरी और किशोर की फंदे से लटके शवों को देखकर क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रामणी गांव में पास स्थित मेला मैदान के मंच की रेलिंग से एक छात्र और छात्रा के शव फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में रामणी गांव निवासी कक्षा 12 का छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस मामले को आत्महत्या व प्रेमप्रसंग के एंगल से देख रही है।  किशोर की उम्र 17 वर्ष व किशोरी की उम्र लगभग 16 वर्ष हैं।

ग्राम प्रधान ने बताया कि मामले की सूचना नंदानगर पुलिस को दे दी गई और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियों और कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *