देहरादून। चुनाव से कुछ समय पहले प्रदेश मे टीम गणेश गोदियाल घोषित कर दी गयी है। इसके साथ ही बहुप्रतीक्षित उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के. सी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची मे उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई कार्यकारिणी में 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा नेताओं को भी टीम में शामिल किया है।
चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर पांच समितियों का गठन किया है। इसमें पीसीसी के कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट कमेटी के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. पीसीसी की कार्यकारिणी समिति में 41 नेताओं को शामिल किया गया है।




Leave a Reply