दान को चहेतों पर लुटाने वाले दे रहे नैतिकता का ज्ञान: द्विवेदी

देहरादून। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आरोपों को कांग्रेस के कृत्यों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने समिति के करोड़ों रुपए के संसाधन अपनी सेवा में खर्च किए और दान को अपने चहेतों पर लुटाया उनका मंदिर पर ज्ञान और नैतिकता का पाठ देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता उन्होंने कहा कि सामने आए दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण को मुख्यमंत्री ने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से लिया है। उनके निर्देश पर उच्च स्तरीय जांच चल रही है, इसलिए हमारा उद्देश्य किसी को बचाना या इसकी छवि को खराब करना नहीं, बल्कि हम चाहते है कि सत्य सबके सामने आना चाहिए। इन सारे मामलों में तीन तरह की जांच चल रही है
एसआईटी, विभागीय जांच, और उच्च स्तरीय जांच राज्य स्तर पर कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच गतिमान है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले गोदियाल बताये कि गिरफ्तार आरोपी ऊपर से निर्देश मिलने की जानकारी उन्हें कहाँ से मिली? क्या आरोपी से उनकी कोई बातचीत हुई है या पुलिस की जो जांच कर रही है, उसमें गोदियाल जी को कोई जानकारी प्राप्त हुई है? क्योंकि यह कहीं पर भी पब्लिक डोमेन में यह बात नहीं है। और अगर यह बात झूठी है, तो वह कहीं ना कहीं इस जांच को प्रभावित करने के लिए, दोषियों को बचाने के लिए, इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मंदिर में चंदा चोरी के जघन्य अपराध में जो भी कोई लिप्त होगा, उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *