परेड ग्राउंड की परमिशन रद्द हुई तो बन्नू मे तैयारियों को लेकर जुटी कांग्रेस

देर रात तक चला परेड ग्राउंड मे कांग्रेसियों ने किया हंगामा, कांग्रेस का सरकार पर मनमानी का आरोप

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की रैली परेड ग्राउंड में होने वाली रैली से पुलिस द्वारा ने इसके लिए दी गई इजाजत वापस लेने के बाद अब राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए स्थान बदल गया है. 17 जुलाई को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए अब कांग्रेस ने अब देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, पूर्व प्रतिपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य नेता आज बनो स्कूल के मैदान में गए और 17 जुलाई को प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की ।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप देहरादून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह पूर्व विधायक राजकुमार समेत कई नेता मौके पर मौजूद रहे

मंगलवार परमिशन रद्द होने के बाद कांग्रेस ने किया हंगामा

मंगलवार देर रात परेड ग्राउंड से सामान से लदे ट्रक बन्नू स्कूल के लिए रवाना हुए। इससे पहले वहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।

रात कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एकत्र हुए और यहां से परेड ग्राउंड पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को पहले ही मिल गई थी। परेड ग्राउंड से पहले ही पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेड्स लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स को तोड़ कर परेड ग्राउंड की तरफ आगे बढ़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस बल के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। परेड ग्राउंड के पास पहुंचने में कांग्रेसी कार्यकर्ता कामयाब हो गए.
परेड ग्राउंड पहुंचने के बाद गेट से छलांग लगाते हुए कार्यकर्ता ग्राउंड में चले गए. साथ ही गेट पर लगे ताले को तोड़कर गेट को खोल दिया। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने परेड ग्राउंड के अंदर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत समेत तमाम नेता मौजूद रहे। जब प्रशासन टस से मस नहीं हुआ तो कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन के बाद निर्णय लिया कि प्रशासन की ओर से सुझाए गए ग्राउंड में वो राहुल गांधी के कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी 17 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने परेड ग्राउंड को तीन दिन के लिए बुक कराया था। कांग्रेस नेताओं के अनुसार इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुल्क का भुगतान भी कर दिया गया था, लेकिन कार्यक्रम से 3 दिन पहले यानी 14 जुलाई की शाम को प्रशासन की ओर से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति को कैंसिल कर दिया गया। कांग्रेस को बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम करने का सुझाव दिया गया। ऐसे में अब राहुल गांधी का कार्यक्रम बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *