देवस्थानम बोर्ड मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध, जनांदोलन की चेतावनी

देहरादून : पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के देवस्थानम बोर्ड के पुनर्गठन संबंधी बयान का देवप्रयाग जिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने देवप्रयाग संगम पर प्रदर्शन किया और पूर्व सीएम व सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष उत्तम असवाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड आस्था, परंपराओं और हक-हकूकधारियों के अधिकारों से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि पहले जनता, तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं के ऐतिहासिक विरोध के कारण सरकार को बोर्ड का निर्णय वापस लेना पड़ा था। अब दोबारा इस मुद्दे को उठाना धार्मिक भावनाओं का अपमान है। कांग्रेस ने सरकार पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उत्तम असवाल ने चेतावनी दी कि बोर्ड को फिर लागू करने का प्रयास हुआ तो कांग्रेस प्रदेशभर में लोकतांत्रिक जनांदोलन करेगी। प्रदर्शन में कांग्रेस व युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *