उत्तरकाशी मे खाई मे गिरा डंपर, चालक की मौत - News Debate

उत्तरकाशी मे खाई मे गिरा डंपर, चालक की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी नौगांव क्षेत्र मे एक डंपर के खाई मे गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।

आज SDRF को पुलिस चौकी नौगांव के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नौगांव क्षेत्र में एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि डंपर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा हुआ था। वाहन में केवल चालक सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

टीम ने मृतक के शव को खाई से निकालकर सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया तथा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *