राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में निजी अस्पतालों की भागीदारी जरूरी: डीएम

नैनीताल। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी पंजीकृत निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डे-केयर सेंटर, पॉलीक्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटरों से राष्ट्रीय एवं राज्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निजी चिकित्सा संस्थानों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। डीएम ने सार्वभौमिक टीकाकरण, पल्स पोलियो, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सहयोग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पात्र लाभार्थियों को जागरूक करने और जरूरत पड़ने पर सरकारी टीकाकरण केंद्रों के लिए रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के विशेष अभियानों और जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी पंजीकृत संस्थानों को संबंधित नियमों और शासनादेशों का पालन करना होगा तथा स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *