फर्जी शस्त्र लाइसेंस नेटवर्क पर एसटीएफ का शिकंजा, असलहे सहित 1 गिरफ्तार

01 पिस्टल व 01 रायफल एवं 17 जिंदा कारतूस बरामद

 अब तक 10 अभियुक्त गिरफ्तार, 16 अवैध शस्त्र, 358 कारतूस एवं फर्जी लाइसेंस बरामद

 देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आये शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की व्यापक जांच की जा रही है।

इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा की गई गहन जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 04 जून को जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना कोतवाली काशीपुर में FIR संख्या-213/2026 अन्तर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस पंजीकृत करायी गयी थी। मुकदमे की विवेचना के दौरान आज एसटीएफ टीम ने जनपद ऊधमसिंहनगर के सरवरखेडा थाना कुण्डा क्षेत्र में दबिश देकर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड ने बताया कि वर्ष 2026 के प्रारम्भ से ही राज्य में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों तथा कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से अवैध शस्त्र लाइसेंस तैयार करने वाले गिरोहों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले लगभग एक माह से एसटीएफ की टीमें इस पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच में जुटी हुई थीं।
उन्होंने बताया कि टीम द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट एवं संकलित साक्ष्यों के आधार पर काशीपुर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया, जिसके बाद एसटीएफ लगातार एक के बाद एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए इस संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि “फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह खेल केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाएगी। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक अथवा सहयोगी की भूमिका सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक की एसटीएफ कार्यवाही
राज्य के विभिन्न जनपदों में 04 अभियोग पंजीकृत
10 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
16 अवैध शस्त्र बरामद
358 कारतूस बरामद
बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद

एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी फर्जी, संदिग्ध अथवा अवैध शस्त्र लाइसेंस के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी
दानिश उर्फ दानू पुत्र मोहम्मद अलीम उर्फ छुट्टन निवासी सरवरखेडा थाना कुण्डा, जनपद उधम सिंह*

बरामदगी –
* 01 पिस्टल सेमी ऑटोमैटिक .30 बोर
* 01 रायफल सेमी ऑटोमैटिक 315 बोर
* 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 07 कारतूस जिन्दा .30 बोर
* 02 कूटरचित लाईसेंस जनपद शाहजहाँपुर उ0प्र0 से सम्बन्धित
* 01 कूटरचित अभियुक्त दानिश का आधार कार्ड

एसटीएफ टीम
1. निरीक्षक अरुण कुमार
2. उ0नि0 सत्येन्द्र गंगोला
3. हे0कानि0 सुरेन्द्र सिंह सामन्त
4. कानि0 रवि बोरा
थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर टीम-
1. उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी
2. हे0कानि0 प्रमोद कुमार
3. म0कानि0 वन्दना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *