पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आया वाहन, 2 की मौत

पिथौरागढ़। पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में वाहन के आने से 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 3 घायल हो गए।

घटना थाना धारचूला क्षेत्रांतर्गत दारमा मार्ग पर दर नामक स्थान के समीप की है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट अस्कोट से अपर उप निरीक्षक सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक स्कॉर्पियो था, जिसमें कुल 05 व्यक्ति सवार थे। पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिरने के कारण उक्त वाहन उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में 03 व्यक्ति घायल हो गए, जबकि 02 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व जिला पुलिस एवं GREF द्वारा संयुक्त रूप से राहत कार्य करते हुए घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया था तथा दोनों मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया था।

SDRF टीम, जिला पुलिस एवं GREF के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। SDRF टीम द्वारा दोनों शवों को दुर्गम एवं ढलानयुक्त मार्ग से सुरक्षित रूप से रोड हेड तक पहुंचाया गया, जहां उन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *