टिहरी/ऊधमसिंह नगर/ चंपावत। कुमाऊं की दो नगर पंचायत पाटी व गढ़ी नेगी पर निर्दलीयों को सफलता हासिल हुई है। दूसरी ओर गढ़वाल के नरेन्द्रनगर नगर पालिका परिषद में भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध निर्वाचित होने के साथ पार्टी ने सात में से चार वार्ड जीत लिए।नरेंद्र नगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के राजेन्द्र विक्रम सिंह पँवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। यहां मुकाबला काफी नजदीकी रहा।
यहां के सातों वार्ड में से भाजपा ने चार सीट जीती। भाजपा की ममता, सचिन सिंह भंडारी,पुष्पा राणा व साकेत बिजल्वाण ने जीत हासिल की। दूसरी और कांग्रेस ने तीन वार्ड जीते जिसमे आशा पंवार,रवि व रेखा देवी ने विजय हासिल की। निर्वाचन मे उक्रांद को मायूसी हाथ लगी।
पाटी नगर पंचायत का चुनाव परिणाम निर्दलीय के खाते मे
चम्पावत में पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद और निर्दलीय नारायण लाल (678) ने भाजपा के नवीन राम (514) मतों से हराया।
पाटी नगर पंचायत के चारों वार्ड में निर्दलीय शांति देवी,बबलू सिंह, नवल पंचौली व संगीता ने जीत हासिल की।
गढ़ी नेगी नगर पंचायत मे भी निर्दलीय का परचम
ऊधमसिंह नगर की गढ़ी नेगी नगर पंचायत में भी निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा (2047) ने भाजपा के सचिन बाठला (1953)को हराया। यह हार भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। गढ़ी नेगी नगर पंचायत के सातों वार्ड में निर्दलीय चुनाव जीते। यहां के सातों वार्ड में रजनी, लवकुश, दलीप सिंह, अर्पण चावला, सुगंध,कुलविंदर कौर व नरेश कुमार ने चुनाव जीता।