देवाल-घेस मोटर मार्ग मे खाई मे गिरी बुलेरो, 4 की मौत, कई घायल

चमोली। चमोली जिले के देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार बैंड के समीप गुरुवार को बोलेरो वाहन खाई मे गिर गया जिसमे 4 लोगों की मौत हो गयी और 4 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार देवाल से घेस की ओर जा रहा एक कमर्शियल बोलेरो वाहन वाहन संख्या यूके 11 टीए 4395 अनियंत्रित होकर करीब 5 सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग करते हुए घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया,जहां उनका उपचार चल रहा है।

दुर्घटनास्थल गहरी खाई में होने के कारण रेस्क्यू अभियान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। हादसा कुनार बैंड के समीप हुआ, जहां वाहन अनियंत्रित होकर नीचे केल नदी की ओर जा गिरा।

फिलहाल प्रशासन मृतकों की पहचान और दुर्घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की पुष्टि में जुटा हुआ है। घायलों को देवाल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

मृतक

1- जनकी देवी पत्नी दान सिंह निवासी खेता28,

2- दीपू पुत्र चंदन सिंह निवासी खेता7

3- अर्जुन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी घेस 60

4-  आलम सिंह पुत्र दीवान सिंह 54

घायल

38 वर्षीय चालक हरेंद्र सिंह पुत्र पुष्कर सिंह 38 चालक निवासी घेस

2-खड़क सिंह पुत्र मदन सिंह,खेता 38 निवासी घेस

3- उमा देवी पत्नी चन्दन सिंह 28

4- डेढ़ वर्षीय हर्षिता पुत्री चंद सिंह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *