स्पीकर ऋतु खंडूरी ने उठाई राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की मांग – News Debate

स्पीकर ऋतु खंडूरी ने उठाई राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करने की मांग

देहरादून। अंकिता हत्याकांड मे राजस्व पुलिस की लचर व्यवस्था को लेकर उठ रही मांग के बीच अब विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने इस पुरानी व्यवस्था को रेगुलर पुलिस को सौंपने की जरूरत बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की कि प्रदेश में जहाँ कहीं भी राजस्व पुलिस की व्यवस्था चली आ रही है उसे तत्काल समाप्त कर  सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित किये जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आज भी कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था जारी है| आज के आधुनिक युग में जहाँ सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफआईआर दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है। वहीं ऋषिकेश शहर से मात्र 15 किमी की दूरी पर राजस्व पुलिस जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार तथा जॉच हेतु किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, वे जॉच कर रहे है। यह जानकर अत्यन्त ही पीड़ा होती है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा कि गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस बल कार्य कर रहा होता तो निश्चित रूप से प्रदेश की बेटी अंकिता आज हमारे मध्य होती और आम जनता में सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति इतना रोष व्याप्त नहीं होता। विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को समाप्त कर पुलिस चौकी एवं थाना स्थापित करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया, जिससे भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा घटित न हो|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *