धरना स्थल पर पहुंचकर गोदियाल ने दिया नर्सिंग कर्मियों को समर्थन – News Debate

धरना स्थल पर पहुंचकर गोदियाल ने दिया नर्सिंग कर्मियों को समर्थन

देहरादून। कांग्रेस ने मांगों को लेकर अनशन पर डटे नर्सिंग कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने धरना स्थल पर पहुंचकर नर्सिंग कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार मनमानी पर उतर गयी है। गोदियाल ने कहा कि उनकी मांगों को नजरंदाज कर सरकार मनमानी कर रही है।

नर्सिंग एकता मंच का धरना 141वें दिन मे प्रवेश कर गया है। लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है। अनशन पर बैठे नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह आखिरी सांस तक आंदोलन जारी रखेंगे। नर्सिंगकर्मियों की मुख्य मांग वर्षवार भर्ती प्रणाली लागू करने की है। उनका आरोप है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे योग्य नर्सिंग अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना और आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *