देहरादून। जिले के त्यूणी क्षेत्रांतर्गत एक वाहन गहरी खाई मे गिर गया जिसमे चालक की मौत हो गयी।
एसडीआरएफ को आज स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि हटाल व फिडिज पुल के मध्य एक आईसर वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट त्यूणी से आरक्षी बलवंत सिंह के नेतृत्व मे आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
आईसर वाहन (UK 07CD 5049) लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन में केवल एक ही व्यक्ति (चालक ) सवार था। जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई से वाहन चालक का शव बरामद किया गया। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में शव को स्ट्रेचर के माध्यम से स्थानीय लोगों की सहायता से रोड हेड तक पहुँचाया गया तथा जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक की पहचान विपिन सिंह पुत्र सोबेंद्र लाल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी के रूप मे हुई।