गिरफ्तार अभियुक्त उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश मे करता था लूट की घटनाये, काफी लम्बे समय से था फरार
उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश के विभिन्न जगहो में नाम व पहचान छुपाकर रहा था शातिर अभियुक्त
भागने की फिराक में था बदमाश, एसटीएफ. के तकनीकी इनपुट व सटीक सूचना से हुआ गिरफ्तार
देहरादून। एसटीएफ की कुमांऊ टीम द्वारा कोतवाली सितारगंज की टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन मथुरा से कोतवाली सितारगंज मे पंजीकृत हत्या के प्रयास एवं लूट का शातिर 25 हजार का इनामी बदमाश चेतन सिंह बिष्ट पुत्र नर सिंह बिष्ट निवासी चांदनी चौक घुडदौड़ा, कालीनगर, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को देर रात्रि गिरफ्तार किया गया है।
चेतन सिंह बिष्ट द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर माह फरवरी-2025 में कोतवाली सितारगंज क्षेत्र मे एक परचून की दुकान के गल्ले से पैसे एवं 03 फोन की लूट की गयी थी। दुकानदार के विरोध करने पर उसके सर पर कुल्हाड़ी से वार कर मरणासन अवस्था मे घायल कर फरार हो गया था। घटना से सम्बन्धित 02 आरोपियों को पूर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका था। आरोपी चेतन बिष्ट तब से लगातर फरार चल रहा था तथा उत्तराखंड एवं उत्तरप्रदेश मे अलग अलग जगह मे छुप कर अन्य घटनाओ को अंजाम दे रहा था। चेतन के विरुद्ध जनपद नैनीताल मे भी पूर्व से चोरी और लूट के अभियोग पंजीकृत है।
टीमः उत्तराखण्ड STF
1. निरीक्षक विकास चौधरी
2. उ0 नि0 विपिन चंद्र जोशी
3. उ0नि0 कृष्ण गोपालमठपाल
4. हे0 का0 महेन्द्र गिरी
5. हे0 का0 किशोर कुमार
6. कान्स. जीतेन्द्र कुमार
7. किशन चंद्र शर्मा (टेक्निकल हैंड)
कोतवाली सितारगंज टीम
1.व0उ0 नि0 राजेंद्र मुनियाल
2. का0 विनोद जोशी