देहरादून। सीजन मे मसूरी आवागमन मे लगने वाले जाम को लेकर टैक्सी ओनर एसोसिएशन भी चिंतित है। धूप मे रेंग रेंग कर चलते वाहन समय और अर्थिकी पर चोट करते हैं। एसोसिएशन ने कोल्हूखेत मे ईको टैक्स टैक्स को समाप्त करने की मांग करते हुए सीएम को ज्ञापन भेजा है।
लोकतंत्र सेनानी एव्ं दून टैक्सी ओनर एसोसिएशन रेलवे स्टेशन, देहरादून के वरिष्ठ सदस्य विजय स्नेही ने कहा कि मसूरी सीजन के समय कोलू खेत ईकौ टैक्स के कारण 2 से 3 किलोमीटर तक गाड़ियों का जाम लग जाता है !
गाड़ियों में बैठे यात्री/ बच्चे धूप और गर्मी के कारण परेशान हो जाते हैं ! रेग रेग कर गाड़ियां चलती हैं ! यात्री दुखी हो जाता है ! गाड़ियों की लाइन लगने के फोटोग्राफ समय-समय पर सुर्खियों मे आते रहे हैं।
मसूरी नगर पालिका को आर्थिक नुकसान ना हो, इसके लिए सरकार मसूरी नगर पालिका को अलग से आर्थिक अनुदान दे सकती है। जाम के कारण ट्रैवल व्यवसाय अक्सर बाधित रहता है। इस दृष्टि से कोलू खेत ईकौ टैक्स को सरकार को खत्म कर देना चाहिए। इससे यात्रियों को सुविधा होगी और पूरे देश से आने वाले यात्री भी इसका स्वागत करेंगे। उन्होंने इस विषय पर सरकार से गंभीरता से विचार की मांग की।