देहरादून। वरिष्ठ पत्रकार सुदेश इस्टवाल का मंगलवार को निधन हो गया। वह लम्बे समय से महंत इंद्रेश अस्पताल मे उपचार करवा रहे थे। सुदेश परिवार मे पत्नी और दो पुत्रियों को छोड़कर चले गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदेश इष्टवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदेश इष्टवाल के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।