वाहन ओवरटेक विवाद मे चली गोली, चपेट मे आये मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति की मौत – News Debate

वाहन ओवरटेक विवाद मे चली गोली, चपेट मे आये मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति की मौत

कार सवार व्यक्ति द्वारा अगली कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लगी गोली

ओवरटेकिंग के विवाद में कार को रुकवाने के लिए आरोपियों द्वारा दूसरी कार के टायरों पर गोली चलाकर गाडी को रोकने की की जा रही थी कोशिश

गोली लगाने से घायल रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी की अस्पताल मे मौत

देहरादून। राजपुर के जोहड़ी गाँव मे ओवरटेक को लेकर हुए विवाद और कार को रुकवाने के लिए दूसरी कार मे बैठे व्यक्ति द्वारा टायरो पर गोली चलाना एक सख्स के लिए मौत बनकर आ गयी। राजधानी के पॉश इलाके मे सुबह सुबह दहलाने की घटना से हर कोई हतभ्रम है।

आज  6.50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी, गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जानकारी मे पता लगा कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी को गोली लग गई।  घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड ब्रिगेडियर 70 साल के थे।

घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश हेतु संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *