देहरादून। प्रेम नगर स्थित एक यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच चल रही रंजिश के बाद हुई मारपीट मे छात्र की मौत के मामले मे पुलिस ने 3 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं 15 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गौरतलब है कि सोमवार देर रात थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले गए हैं। घायल युवक 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया था। जहाँ उपचार के बाद युवक की मौत हो गयी।
युवक बीटेक का छात्र था। घायल युवक 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया था। अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए दून अस्पताल लेकर गई। साथ ही घायल युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे। मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी था। कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर उनके बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के चलते 23 मार्च की रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद और मारपीट की घटना हुई थी।
गिरफ्तार किए गए छात्रों मे युवराज कुमार (20) पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, ( बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र), मधुर खंडेलवाल (19) पुत्र मोहन खंडेलवाल, निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, (बीटेक तृतीय वर्ष छात्र) तथा शिवम शर्मा (20) पुत्र मृत्युंजय कुमार, निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, (बीटेक तृतीय वर्ष छात्र) हैं।