धामी मंत्रिमंडल का बढ़ा आकार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ – News Debate

धामी मंत्रिमंडल का बढ़ा आकार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

देहरादून। तमाम कयासों के बाद आखिरकार धामी मंत्रिमंडल ने आकार ले लिया और देहरादून मे रिमझिम फुहारों के बीच राजभवन मे आज 5 मंत्रियों ने शपथ ले ली। लोक भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शपथ लेने वाले विधायकों मे हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और राजपुर विधायक खजान दास हैं।

मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली चल रहे थे, जिसके बाद से ही समय समय पर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट उठती रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरा होने से ठीक तीन दिन पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर एक संदेश देने की कोशिश की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *