जीएसटी मे कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर को 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा – News Debate

जीएसटी मे कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर को 20 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा

हरिद्वार। जीएसटी कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रोशनाबाद स्थित जीएसटी कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर था और 18 साल से एक ही स्थान पर जमा था।

आरोपी के खिलाफ विजिलेंस को एक शिकायत मिली थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री साल 2021 में बंद हो चुकी है। ऐसे में जीएसटी लागू होने से पहले साल 2017 के आखिरी तीन महीने के वैट टैक्स के निपटान के संबंध में विभाग ने 1 लाख 76 हजार रुपए का बकाया बताया था। क्लर्क प्रमोद सेमवाल ने शिकायकर्ता से कथित तौर पर 1 लाख 20 हजार रुपए नगद की मांग की और राशि किस्तों में देने को कहा।

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया।  रोशनाबाद स्थित सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 कार्यालय के पास डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद सेमवाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी प्रमोद सेमवाल पिछले 18 सालों से उपनल के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 3 हरिद्वार कार्यालय में कार्यरत था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आय व्यय से लेकर तमाम जानकारियां खंगाल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *