राज्य मे बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारी ट्रांसफर,डोबाल होंगे देहरादून के नए एसएसपी – News Debate

राज्य मे बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारी ट्रांसफर,डोबाल होंगे देहरादून के नए एसएसपी

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह पर गिरी गाज

देहरादून और हरिद्वार एसएसपी समेत कई जिलों से हटाये गए अधिकारी

देहरादून। धामी सरकार ने आज शुक्रवार 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले किए है। अजय सिंह देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को हटा दिया गया है और उन्हे एसएसपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) बनाया गया है। मन जा रहा है की उन पर बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद गाज गिरी है। आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून के नये कप्तान होंगे। वहीं, डोबाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे. नवनीत भुल्लर अबतक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे।

उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा को हटा दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा तो अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी है। मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुम्भार को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है. अजय गणपति कुम्भार फिलहाल चंपावत के एसपी है. उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *