दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मृतकों मे 2 महिलाएं भी शामिल, ओवरटेक से हुआ हादसा
विकास नगर। हिमाचल रोडवेज बस के खाई मे गिरने से कई लोगों की मौत की खबर है। घायलों के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल रोडवेज की बस HP66A-2588, जो नेरवा से पौंटा की ओर जा रही थी। बस क्वानू–मीनस मोटर मार्ग(कालसी) पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी एवं डाकपत्थर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।
बताया जाता है कि बस में 35–36 यात्री सवार थे, जिनमें से अब तक 03 व्यक्तियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को विकासनगर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है।
दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में स्थित है, जहां SDRF एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
थाना कालसी पुलिस के अनुसार दुर्घटना में 04 लोगो (02 महिला, 02 पुरूष) की मौके पर मृत्यू हो गई। घायलों को पुलिस द्वारा उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। बस सवार व्यक्तियों से जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया एक छोटे वाहन द्वारा बस को ओवरटेक करने के दौरान बस के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त की जानकारी मिली है।
विवरण मृतक व्यक्ति
1- यासमीन बेगम पत्नी नेक मौहम्मद निवासी – ग्राम- क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश, उम्र- 46 वर्ष
2- रिचा पत्नी वीरेन्द्र निवासी: ग्राम- बिजमल, तह०- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र- 30 वर्ष
3- धन बहादुर पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम- क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश
4- दिनेश कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी: ग्रा0- पोपाट, शिमला, हिमाचल प्रदेश उम्र 54 वर्ष (ड्राइवर)