घर लौट रहे बुजुर्ग को टक्कर मारकर कार चालक चंपत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा – News Debate

घर लौट रहे बुजुर्ग को टक्कर मारकर कार चालक चंपत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

परिजनों ने लगाया नशे मे ड्राइविंग और टक्कर मारकर भागने का आरोप

मैक्स अस्पताल मे गंभीर हालत मे उपचार करा रहे हैं बुजुर्ग

देहरादून। राजधानी क्षेत्र मे नशे मे वाहन चलाकर लापरवाही से एक्सीडेंट के मामले रुकने का नाम नही ले रहे हैं। स्कूटी से घर जा रहे बुजुर्ग को कार से टक्कर मारकर घायल करने और मौके से फरार होने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

मसूरी थाने मे दी तहरीर मे पीड़ित जयसिंह के पुत्र रवि ने बताया कि  31 जनवरी को उनके पिता अपनी से स्कूटी मसूरी बाजार से अपने घर हाथी पांव की ओर जा रहे थे। उसी दौरान नाग मंदिर के पास, एक वाहन क्रसर संख्या UK07 HF 1477, जो मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी, ने दिन के समय लापरवाही व तेज गति एंव गलत साइड जाकर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। उनके पिता को सड़क पर गंभीर अवस्था में छोड़ दिया गया, उन्हें उठाने या किसी प्रकार की सहायता नहीं की। लोगो ने दुर्घटना स्थल से काफी दूर जाकर उक्त वाहन को पकड़ा गया, जिसमें सवार सभी व्यक्ति नशे की हालत में पाए गए। वही घटना स्थल पर पड़े पिता को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें नाक से अत्यधिक रक्तस्राव, शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर और अन्य गंभीर आंतरिक चोटें शामिल हैं।

आसपास के गांव वालों ने उनके पिता को सिविल अस्पताल, मसूरी पहुँचाया। वहां से स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें मसूरी से निकटतम अस्पताल मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून रेफर किया गया, जहाँ उन्हें आई.सी.यू. में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। गंभीर स्थिति मे वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है और अस्पताल का भारी-भरकम खर्च वहन करना हमारे लिए संभव नहीं है। उन्होंने  तथ्यों के आधार पर कार चालक व अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता/मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एफआईआर.दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की।

रवि ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की ओर से उन्हे उउपउपचार मे मदद करने के लिए लगातार गुमराह किया गया, लेकिन वह उनके पिता को अस्पताल मे देखने तक नही आये। हादसे का अंदाजा स्कूटी के उड़े चिथड़ों से लगाया जा सकता है कि वाहन कितनी तेजी मे रहा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *