देहरादून। (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक केस में आज सीबीआई ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार किया है। पेपर लीक मामले मे जांच कर रही सीबीआई द्वारा यह पहली कारवाई है। इसके अलावा सीबीआई ने दो और व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दोनों आपस मे भाई-बहन है।
गौरतलब है कि बेरोजगार संघ द्वारा काफी दिनों तक प्रदर्शन के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई को यूकेएसएसएससी के पेपर लीक मामले जांच सौंपी थी।
21 सितंबर को प्रदेश भर में यूकेएसएसएससी की परीक्षा हुई थी। पेपर शुरू होने के कुछ देर बाद ही यूकेएसएसएससी एग्जाम की कुछ पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हुए। बाद में मामले की जांच की गई तो पता चला कि ये पेपर सेंटर आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट हरिद्वार सेंटर लीक हुए थे।
मामले मे राज्य सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन बेरोजगार परीक्षा को रद्द करने और मामले की जांच सीबीआई से कराने पर अड़ गए। आखिरकार राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति दे दी।