देहरादून। उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारियों के बंपर तबादले किये गए हैं। भारतीय वन सेवा और राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। सूची में 23 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुए हैं तो 11 पीसीएस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली गई है।
आईएएस अधिकारी दिलीप जावलकर से ग्राम विकास और ग्रामीण निर्माण विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है। बीवीआरसी पुरुषोत्तम से भी मत्स्य के निदेशक का पद हटाया गया है। इसी तरह चंद्रेश यादव से सचिव पंचायती राज और आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी हटाई गई है।



