जानलेवा हमले के 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार – News Debate

जानलेवा हमले के 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुराने लेन – देन के विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नीयत से एक व्यक्ति पर किया था फायर

घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा वरना गाड़ी को पुलिस ने किया बरामद

देहरादून। राजपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटनाक्रम के अनुसार 24 सितंबर को वादी अमान चौधरी द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर दी गई कि वाटिका सोसायटी मसूरी रोड के पास अज्ञात कार सवार व्यक्तियों द्वारा उसे जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से फायर किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0 – 187/25 धारा 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की जांच के लिए गठित जांच दल द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस- पास मसूरी रोड, सिनोला रोड, मसूरी डायवर्जन, कैनाल रोड आदि जगह पर लगे लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई । मुखबिर की सूचना पर बड़ा मोड ओल्ड मसूरी रोड के पास से घटना में शामिल 03 आरोपियों आसिफ कुरैशी उर्फ आशु, शुभम सती तथा शाहरुख हुसैन को घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा वरना गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध पिस्टल की बरामदगी पर अभियोग में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई। आरोपियों से पूछताछ में घटना में शामिल एक अन्य आरोपी मौ0 सोहेल का नाम प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

आरोपी आसिफ कुरैशी से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी मिली कि लगभग 01 वर्ष पूर्व आरोपी द्वारा वादी अमान चौधरी को 15.35 लाख रुपए उधार दिए गए थे, किंतु कई बार वापस मांगने पर भी अमान चौधरी द्वारा पैसे नहीं लौटाए गए। जिससे समय पर पैसे ना मिलने के कारण आरोपी की बहन की शादी टूट गई। इस बात को लेकर आरोपी आसिफ वादी से काफी ज्यादा नाराज था। कुछ दिन पूर्व आरोपी आसिफ को अमान चौधरी के देहरादून आने की जानकारी मिली जिस पर उसे सबक सिखाने की नीयत से आसिफ द्वारा अपने अन्य साथियों सोहेल, शुभम सती व शाहरुख हुसैन से संपर्क किया तथा अमान चौधरी से हुए पैसों के लेन- देन के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए अमान के देहरादून वापस आने के बारे में बताया गया। जिस पर चारों आरोपी सोहेल की वरना कार से अमान चौधरी की तलाश में निकल पड़े।

रात्रि के समय अमान चौधरी के अपनी थार गाड़ी से सिनोला तिराहे की तरफ जाने के दौरान अभियुक्तों द्वारा उसे रोक लिया तथा शुभम सती द्वारा अपने पास रखी पिस्टल से उस पर फायर कर दिया, किंतु फायर के मिस होने का फायदा उठाते हुए अमान चौधरी मौके से भाग गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- आसिफ कुरेशी उर्फ आशु उर्फ वाशिद पुत्र रिजवान कुरैशी निवासी मकान नंबर 43 शालीमार होटल वाली गली, नया नगर मस्जिद के सामने, इनामुला बिल्डिंग के पास, कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र- 23 वर्ष
2- शुभम सती पुत्र शंभू प्रसाद सती निवासी ग्राम माडखी तहसील नंदा नगर, जनपद चमोली, हाल पता लेन नंबर 9 अमन विहार, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष।
3-शाहरुख हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी मानसिंह वाला शिव मंदिर के पास, थाना डालन वाला, देहरादून, उम्र 26 वर्ष।

वांछित अभियुक्त

मोहम्मद सोहेल

बरामदगी:

1- 01 अवैध पिस्टल (Auto natilpistal made in USA)
2- 01 जिंदा कारतूस
3- वरना गाड़ी नंबर: यू0के0-07-एएक्स-2727

पुलिस टीम :

1- उ0नि0 शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष राजपुर
2- उ0नि0 विजेंद्र कुमाई, व0उ0नि0 थाना राजपुर
3- उ0नि0 नरेंद्र कोटियाल ,चौकी प्रभारी कुठाल गेट
4- उ0नि0 बलबीर सिंह
5- हे0कां0 दर्शन देवली
6- कां0 सत्येंद्र

एसओजी टीम :

1-निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी एसओजी
2- कां0 ललित कुमार
3- कां0 अमित कुमार
4- कां0 पंकज
5- कां0 विपिन
6- कां0 आशीष शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *