बागेश्वर(गोविंद मेहता) कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गुरुवार को सुबह सुबह नगर के चौरासी के समीप एक अधेड़ महिला का शव सरयू नदी में मिलने से हड़कंप मच गया।
नदी मे शव देखे जाने की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और कोतवाल कैलाश नेगी तत्काल मौके पर पहुँचे। जहां चौरासी में शिशु मंदिर के समीप सरयू सरयू नदी किनारे बीच नदी में एक शव देखा गया। उफनती नदी के बहाव में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पहुँची।जहां एक अधेड़ महिला अचेतन अवस्था में देखी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल कैलाश नेगी नेबताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। शव की शिनाख्त हेतु शव को मोर्चरी में रखा गया है।।शव की शिनाख्त हेतु सभी स्थानों को सूचना दे दी गई है। शिनाख्त होने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। और मामले की जांच की जाएगी।