बारिश से राहत के आसार नही, 8 जिलों मे 24 घण्टे का अलर्ट, बन सकते हैं बाढ़ के हालात

देहरादून। राज्य मे चल रही मानसूनी बारिश की आफत से अभी निजात मिलने के आसार नही लग रहे हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 8 जिलों मे भारी बारिश, जल भराव और बाढ़ जैसे हालात के लिए 24 घण्टे का अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में राज्य के बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में भारी वर्षा,जल भराव और बाढ़ के खतरे की आशंका है। सभी जिलाधिकारियों को इसके संबंध में पत्र भेजते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *