प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलो के साथ छात्र सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कैप्सूल खरीद कर छात्रों तथा मजदूरों को करते थे सप्लाई

देहरादून। सेलाकुई पुलिस ने कालेज के छात्रों और मजदूरों को नशे की सप्लाई करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान विगत दिवस शादाब सिद्दीकी तथा मोहम्मद मोहिद को 480 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया और आरोपियों के विरुद्ध थाना सेलाकुई मे मु0अ0सं0- 92/2025, धारा 8/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में आरोपी शादाब द्वारा बताया गया कि वह पूरनपुर जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और देहरादून में एक प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में अध्यनरत है, जहां पर बीएमआरआईटी कोर्स कर रहा है। दूसरे आरोपी मोहम्मद मोहिद द्वारा बताया गया कि वह भी पुरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा सेलाकुई में मजदूरी करता है। दोनों एक ही कमरे में सेलाकुई में किराए पर रहते हैं। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए हम वसीम जिसका जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर है जहां से हम प्रतिबंधित कैप्सूल खरीद कर अन्य छात्रों तथा मजदूरों को अधिक दामों पर बेच देते थे। जिस सम्बन्ध में मेडिकल संचालक के विरूद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मेडिकल संचालक वसीम को भी गिरफ्तार कर आरोपी वसीम से 50 प्रतिबन्धित कैप्सूल बरामद किये गये।

गिरफ्तार आरोपी

1- शादाब सिद्दीकी पुत्र इकरार अली, निवासी कुरिया खुर्द पुरनपुर, पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 27 वर्ष
2- मोहम्मद मोहिद पुत्र अहमद, निवासी पूरनपुर जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
3- वसीम पुत्र नजीर अहमद, निवासी सभा वाला, थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 28 वर्ष

बरामदगी:
530 अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल
वाहन संख्या-UK07T D4797

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार, थाना सेलाकुई
3- हे0का0 धनवीर
4- का0 अश्वनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *