ऑपरेशन कालनेमी: धर्म छिपाकर युवतियों को फंसाने मे शातिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अनंतनाग जम्मू कश्मीर निवासी युवक पर पहले भी हुई थी 172 BNSS के तहत कार्यवाही

पत्नी द्वारा दी गयी लिखित शिकायत पर अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज किया गया अभियोग

 धर्म छिपाकर भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फसाने के संबंध में दी थी शिकायत

देहरादून। ऑपरेशन कालनेमी के तहत पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने शिकायत की थी। पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी इफराज अहमद लोलू पुत्र इकबाल, निवासी अनंतनाग जम्मू हाल डीबीएस कॉलेज सेलाकुई देहरादून, जो अपनी पहचान व धर्म छिपाकर स्वयं को बहुत अमीर बताते लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था। उसे ऑपेरशन कालनेमि के तहत हिरासत में लिया गया था, जिसके विरुद्ध धारा 172 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए छोड़ा गया था।

छूटने के बाद आरोपी के पुनः ऐसे कृत्य में संलिप्त होने उसकी पत्नी श्रीमति नाजरीन निवासी शेरपुर ने थाना सहसपुर देहरादून मे तहरीर दी। तहरीर मे बताया कि आरोपी अपना धर्म छिपाकर राज आहूजा के नाम से युवतियों को अपनी पहचान बताने तथा खुद को दिल्ली का निवासी बताते हुए अपनी अमीरी का झूठा झांसा देकर युवतियों को प्रेमजाल में फसाने मे लगा है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी एफराज अहमद लोलू के विरुद्ध थाना सेलाकुई मे मु0अ0सं0 90/2025 धारा 319/319(2) बीएनएस पंजीकृत कर आरोपी को पुनः पुलिस हिरासत मे लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *