उफनती अलकनंदा मे रेस्क्यू, 9 लोग लापता, 3 की मौत – News Debate

उफनती अलकनंदा मे रेस्क्यू, 9 लोग लापता, 3 की मौत

चमोली। चमोली के घोलतीर मे हुए टेंपो ट्रैवलर हादसे मे लापता लोगों की खोजबीन के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे मे तीन लोगों की मौत की खबर है, जबकि 8 लोग रेस्क्यू किये गए हैं। बस मे 20 लोग सवार बताये जा रहे हैं।

यह दुखद हादसा आज सुबह बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर मे हुआ जहाँ श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। बस उफनती अलकनंदा नदी में समा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस हादसे के दौरान 10 लोग छिटककर पहाड़ी पर अटक गए। 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। यह गाड़ी तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी। घोलतीर पुलिस चौकी से पुलिस बल और रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ की टीम मौके पर खोजबीन मे जुटी है।

राजस्थान के उदयपुर से एक परिवार के 19 लोग इस वाहन से चारधाम यात्रा पर निकले थे। जो केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे।

जिला आपदा प्रबंधन ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें तीन की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो महिला शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं। जबकि कुछ लापता हैं। वहीं वाहन के अन्य यात्री नदी की तेज धार में बह गए। घटनास्थल से एक शव बहकर शिवपुरी तक पहुंचा, जिसे रेस्क्यू कर निकाला गया।

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है, लेकिन तेज बहाव और दुर्गम स्थल के कारण राहत कार्य में खासी मुश्किलें आ रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

सीएम धामी ने जताया गहरा दुख
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

टेंपो-ट्रेबलर दुर्घटना में घायल
1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *