चमोली। पहाड़ो मे हो रही बारिश के चलते आवाजाही मे खतरा सामने आ रहा है। जोशीमठ क्षेत्र के पाताल गंगा में एक यात्री वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन मे सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो लोग घायल हो गए।
घटनास्थल पर SDRF और जिला पुलिस के संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एक बलेनो कार (वाहन संख्या HR-22T-5713) पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई थी जिसमें कुल तीन सवार थे।
संयुक्त रेस्क्यू के दौरान एक पुरुष और एक बच्चे को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जबकि एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका का शव जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायलों मे अंकित (पुत्र श्री बजरंग लाल, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा तथा ख्वाहिश (उम्र 10 वर्ष) है। वहीं मृतक महिला की पहचान शिल्पा (उम्र 36 वर्ष) के रूप में की गई है।