भाजपा ने हारी हुई विधान सभा में वापसी की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी – News Debate

भाजपा ने हारी हुई विधान सभा में वापसी की जिम्मेदारी सांसदों को सौंपी

देहरादून। प्रदेश भाजपा ने जिन विधान सभा क्षेत्रो को नही जीत पायी उन क्षेत्रों को दोबारा हासिल करने के लिए सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी है।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने संगठन विस्तार से लेकर आगामी कार्यकर्मों का पूरा ब्यौरा मीडिया के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि संगठन में आगामी 15 सितंबर तक सभी पदों पर नियुक्ति हो जायेगाी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखकर नई टीम का चुनाव किया गया है। जिन विधानसभाओं में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है वहां लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत हासिल हो इसके लिए सांसदों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन की दृष्टि से बनाये गए 19 जिलों के तहत 70 विधानसभा सीटों का आवंटन कर दिया। इन जिलों में न्यूनतम 2 से लेकर अधिकतम 6 विधानसभा रखी गयी है। टिहरी, हरिद्वार व नैनीताल जिले को 6-6 विधानसभा दी गयी है।

भट्ट ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश मे अनुभवी, कर्मठ युवा और महिलाओ के समन्वय से एक बेहतरीन टीम बनायी है। इसमे सभी वर्ग और क्षेत्र को सम्मिलित किया गया है। प्रदेश संगठन में सभी जिलों को प्रतिनिधित्व भी मिला है। नई टीम पूरे जोश के साथ संगठन को मजबूती देने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएगी।

प्रेस वार्ता मे प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, डॉ देवेंद्र भसीन तथा आदित्य चौहान भी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *