देहरादून। उत्तराखंड मे शुक्रवार से मौसम फिर करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम से शनिवार और रविवार तक बारिश, ओलावृष्टि, आंधी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे बारिश के साथ ही आंधी की आशंका है। 19 अप्रैल को बारिश, ओलावृष्टि, विजली कड़कने की अधिक संभावना रहेगी। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून के कुछ स्थानों में तीव्र बौछार भी देखने को मिल सकती है। 20 अप्रैल को भी उत्तराखंड के अनेकों स्थानों में बारिश का अनुमान है। उसके बाद मौसम साफ हो जायेगा।
लोगों को इस दौरान हिदायत दी गयी है कि ओलावृष्टि के दौरान लोग बारिश थमने के बाद ही यात्रा शुरू करे। नदी, नालों, गदेरों से भी बचने की सलाह दी गई है।