यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर यमुना मे गिरी पिकअप, 3 की मौत

देहरादून/उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर आज भीषण हादसा हो गया। समान से भरा पिकअप यमुना मे गिर गया जिससे 3 लोगों की मौत हो गयी।

हादसा उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी नामक स्थान के पास हुआ है। बताया जाता है कि पिकअप वाहन  विकासनगर से परचून का सामान लेकर उत्तरकाशी के मोरी जा रहा था। पिकअप वाहन संख्या HP.17G 0319 यमुनोत्री हाइवे पर चामी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो कर यमुना में गिर गया। हादसे में वाहन चालक सहित तीन लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ, नौगांव और डामटा की पुलिस ने वाहन से छिटक कर खाई में पड़े शवों को रेस्क्यू करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेज दिया है।

घटना के कारण का अभी पता नही लग पाया है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी के समीप पहुंचा था कि ड्राइवर अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। पिकअप वाहन में सवार वाहन चालक नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष, परवीन जैन पुत्र चमन लाल उम्र 45 वर्ष, अजय शाह पुत्र बरगीनाथ उम्र 30 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीनों लोग जीवनगढ़ विकासनगर के रहने वाले थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *