युवा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध मे उक्रांद ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव – News Debate

युवा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध मे उक्रांद ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव

देहरादून। पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध मे उक्रांद ने आज एसएसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और विरोध जताया। कार्यकर्ताओ ने एसएसपी को ज्ञापन भी दिया।

गौरतलब है कि एक होटल मे कुछ कर्मियों को उनका वेतन दिलाने के लिए गए उक्रांद नेताओं और प्रबंधन के बीच विवाद हो गया था। होटल प्रबंधन की ओर से उक्रांद के युवा अध्यक्ष आशुतोष नेगी और आशीष नेगी के खिलाफ अभद्र व्यवहार तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। मामले मे वीरवार को व्यापारियों ने एसएसपी कार्यालय मे धरना दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शाम को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया और जेल भेज दिया।

आक्रोशित उक्रांद ने गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया। नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल कर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओ ने कहा कि तत्काल युवाओ की गिरफ्तारी को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के दमनात्मक और अलोकतंत्रिक कार्यवाही को बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस तरह की कार्यवाही से भय का वतावरण उत्पन्न हो रहा है। उक्रांद ऐसी कार्यवाही से डरेगा नही और जन मुद्दों से पीछे नही हटेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के दबाव मे युवाओं को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *