जंगल मे चारा पत्ती लेने गयी महिला को बाघ ने मार डाला, शव बरामद

चंपावत। जंगल मे चारा लेने के लिए गयी महिला को बाघ ने मार डाला। घटना के बाद गाँव मे दहशत का माहौल है।

घटना बनबसा के सुदूरवर्ती मझगांव की है। मझगांव निवासी बिरमा देवी (50) पत्नी उदय चंद बुधवार चारा लेने अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी। सभी कुछ-कुछ दूरी पर चारा काट रहीं थीं। इस दौरान महिलाओं ने बिरमा देवी के चीखने की आवाज सुनी तो सभी उसकी तरफ शोर मचाती हुईं दौड़ीं। बाघ बिरमा देवी को घसीट रहा है। महिलाओं ने गाँव आकर लोगों को बताया और वन कर्मियों के साथ लोगों ने उसकी खोजबीन की। घटनास्थल से करीब 800 मीटर दूर उसका क्षत-विक्षत शव मिला।

घटना से मझगांव, देवीपुरा और गुदमी में शोक की लहर के साथ ही ग्रामीणों में दहशत है। बाद के हमले में जान गंवाने वाली बिरमा देवी का पति उदय चंद मेहनत-मजदूरी करता है। उनकी एक ही बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

बनबसा में इससे पहले 23 मई 2024 को हुड्डी नदी किनारे एक महिला को तेंदुए ने मार डाला था। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *