देहरादून। राजधानी मे होली का खुमार चढ़ने लगा है। भाऊवाला मे भी महिलाओं ने एक दूसरे पर गुलाल बिखेरा तो होली के गीतों पर जमकर थिरके।
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ मीडिया पैनलिस्ट और सहसपुर क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्त्ता लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता पी के अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। होली मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, महिलायें और बच्चे शामिल हुए।
इस मौके पर भाजपा नेत्री लक्ष्मी अग्रवाल ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। यह त्योहार हम मिल जुलकर एकजुटता का संदेश देता है।